YJ Notes Logo
YJ Notes Rajasthan GK • Notes • Free Books
🏠 Home बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली राजस्थान की प्रमुख नदियाँ

बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली राजस्थान की प्रमुख नदियाँ

🔖 Login karke Bookmark Karein
बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली राजस्थान की प्रमुख नदियाँ
नदी का नामउद्गम स्थल (Origin)सहायक नदियाँविशेष विवरण (Important Facts)
बनासखमनौर की पहाड़ियाँ (राजसमंद)बेड़च, कोठारी, खारी, मैनाल, बांडी, धुंध, मोरेलइसे ‘वन की आशा’ कहा जाता है। यह पूर्णतः राजस्थान में बहने वाली सबसे लंबी नदी (512 किमी) है। यह सवाई माधोपुर में चंबल में मिल जाती है।
चंबलजनापाव की पहाड़ियाँ (म.प्र.)बनास, कालीसिंध, पार्वती, बामनी, मेज, आलनियाइसे ‘कामधेनु’ और ‘चर्मण्वती’ कहते हैं। यह राजस्थान की एकमात्र बारहमासी नदी है। इस पर विश्व प्रसिद्ध चूलिया जलप्रपात (चित्तौड़गढ़) स्थित है।
कालीसिंधबागली गाँव (देवास, म.प्र.)परवन, उजाड़, निवाज, आहूयह झालावाड़ और कोटा में बहती है। गागरोन का किला कालीसिंध और आहू नदी के संगम (सामेलजी) पर स्थित है।
आहूसुसनेर (म.प्र.)यह झालावाड़ के नंदपुर में राजस्थान में प्रवेश करती है और गागरोन में कालीसिंध नदी में मिल जाती है।
पार्वतीसिहोर क्षेत्र (विंध्याचल, म.प्र.)लासी, अंधेरी, रेतरीयह बारां जिले के करियाहट में प्रवेश करती है। यह कोटा और बारां की सीमा बनाते हुए चंबल में विलीन हो जाती है।
परवनविंध्याचल श्रेणी (म.प्र.)कालीखाड़, निवाजयह झालावाड़ के खरीबोर में प्रवेश करती है। शेरगढ़ अभयारण्य और प्रसिद्ध शेरगढ़ किला इसी नदी के किनारे स्थित है।
बेड़चगोगुन्दा की पहाड़ियाँ (उदयपुर)गाम्भीरी, गुजरी, ओराईउद्गम स्थल पर इसे ‘आयड़’ नदी कहते हैं। उदयसागर झील के बाद इसका नाम बेड़च हो जाता है। चित्तौड़गढ़ किला बेड़च और गाम्भीरी के संगम पर है।
बाणगंगाबैराठ की पहाड़ियाँ (जयपुर)पलासन, सूरीइसे ‘अर्जुन की गंगा’ और ‘रुण्डित नदी’ भी कहते हैं। इसके किनारे मौर्यकालीन बैराठ सभ्यता विकसित हुई थी।
Related Notes

💬 Comment Karein

Your email address will not be published. Required fields are marked *