🔔 YJ Notes ke saath updated rahein! Naye notes aur exam updates ke liye notifications ON karein.
🧪
🏰
राजस्थान के लोक देवता – Quiz Set 3
Rajasthan 📌 राजस्थान के लोक देवता
10:00
TIME LEFT
Progress:
0/20
Question 1 of 20
काला और बाला' के देवता तथा 'कृषि कार्यों के उपकारक' किसे कहा जाता है?
💡 Explanation: तेजाजी को किसानों का आराध्य देव माना जाता है।
Question 2 of 20
तेजाजी का जन्म नागौर जिले के किस स्थान पर हुआ था?
💡 Explanation: खड़नाल (नागौर) में धौलिया जाट परिवार में।
Question 3 of 20
तेजाजी की घोड़ी का क्या नाम था?
💡 Explanation: लीलण घोड़ी तेजाजी की सवारी थी।
Question 4 of 20
तेजाजी का मुख्य मेला कहाँ भरता है, जो आय की दृष्टि से बड़ा है?
💡 Explanation: भाद्रपद शुक्ल दशमी (तेजा दशमी) को परबतसर में।
Question 5 of 20
लाछा गूँजरी की गायों को मेर के मीणाओं से किसने छुड़वाया था?
💡 Explanation: तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
Question 6 of 20
तेजाजी को सर्पदंश किस स्थान पर हुआ था और उनकी मृत्यु कहाँ हुई?
💡 Explanation: सेंदरिया में सांप ने काटा और सुरसरा में मृत्यु हुई।
Question 7 of 20
देवनारायण जी का जन्म स्थान कहाँ स्थित है?
💡 Explanation: गोटा दड़ावत (आसिंद) में गुर्जर परिवार में।
Question 8 of 20
देवनारायण जी को किसका अवतार माना जाता है?
💡 Explanation: इन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।
Question 9 of 20
किस लोक देवता की 'फड़' राजस्थान में सबसे लंबी और प्राचीन मानी जाती है?
💡 Explanation: इनकी फड़ पर भारतीय डाक विभाग ने डाक टिकट भी जारी किया है।
Question 10 of 20
देवनारायण जी की फड़ बांचते समय किस वाद्ययंत्र का प्रयोग होता है?
💡 Explanation: गुर्जर जाति के भोपा 'जंतर' वाद्ययंत्र का प्रयोग करते हैं।
Question 11 of 20
देवनारायण जी के मंदिर में मूर्ति के स्थान पर किसकी पूजा की जाती है?
💡 Explanation: इनके मंदिर में नीम के पत्तों और ईंटों की पूजा होती है।
Question 12 of 20
देवनारायण जी के घोड़े का क्या नाम था?
💡 Explanation: लीलागर देवनारायण जी का प्रिय घोड़ा था।
Question 13 of 20
लूणी नदी के तट पर 'तिलवाड़ा' (बाड़मेर) में किसका मेला भरता है?
💡 Explanation: चैत्र कृष्ण एकादशी से चैत्र शुक्ल एकादशी तक।
Question 14 of 20
मालानी' क्षेत्र (बाड़मेर) का नाम किस लोक देवता के नाम पर पड़ा है?
💡 Explanation: राव मल्लीनाथ जी के नाम पर ही मालानी नाम पड़ा।
Question 15 of 20
प्रकृति प्रेमी देवता 'ओरण के देवता' के रूप में किसे जाना जाता है?
💡 Explanation: शेरगढ़ (जोधपुर) के वीरमदेव के पुत्र तल्लीनाथ जी को।
Question 16 of 20
तल्लीनाथ जी का मुख्य मंदिर 'पाचोटा गाँव' किस जिले में स्थित है?
💡 Explanation: जालौर जिले में जसवंतपुरा की पहाड़ियों पर यह मंदिर है।
Question 17 of 20
बीकानेर के जाखड़ समाज के कुल देवता कौन हैं?
💡 Explanation: वीर बिग्गा जी का जन्म रीड़ी गाँव (बीकानेर) में हुआ था।
Question 18 of 20
साँपों के देवता के रूप में पूज्य 'हरiराम जी' का मंदिर कहाँ है?
💡 Explanation: नागौर जिले के झोरड़ा गाँव में इनका भव्य मंदिर है।
Question 19 of 20
सर्पदंश के उपचार हेतु हरिराम जी के मंदिर में किसकी पूजा होती है?
💡 Explanation: सांप की बांबी और बाबा के प्रतीक 'पैर' (पगल्या) की।
Question 20 of 20
भूरिया बाबा' (गौतमेश्वर) किस जनजाति के आराध्य देव हैं?
💡 Explanation: मीणा जनजाति के लोग इनकी झूठी कसम नहीं खाते।
📝
Complete Quiz Summary
All answers reviewed below
